थकी हुई आंखों को आराम देने के लिए करें ये आसान काम


By Sahil09, Oct 2023 10:00 PMnaidunia.com

थकी हुई आंखें

दिनभर फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल करने से हमारी आंखें भी थक जाती हैं। आंखों से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए इनकी देखभाल करनी भी जरूरी है।

स्ट्रेस का असर

स्ट्रेस और अनिद्रा के प्रभाव से हमारी आंखें थकी हुई नजर आती हैं। इतना ही नहीं, ज्यादा स्क्रीन का इस्तेमाल करने से आंखें दिखने में डल भी लगती हैं।

आंखों को रखें रिलैक्स

कुछ आसान टिप्स की मदद से आप अपनी आंखों को रिलैक्स रख पाएंगे। आइए जान लेते हैं कि आंखों की सेहत के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ठंडे पानी से धोएं आंखें

ठंडे पानी से आंखों को धोना अच्छा होता है। ज्यादा फायदे के लिए आप 20 सेकेंड के लिए चेहरे को पानी में डुबाएं। ऐसा करने से आंखों के पास ब्लड फ्लो बढ़ जाएगा।

क्लॉकवाइज घुमाएं आंखें

आंखों को बंद करके क्लॉकवाइज घूमना चाहिए। ऐसा करने से आंखों की थकान भी कम हो जाएगी। साथ ही, आप रिलैक्स महसूस करेंगे।

हथेलियों से जुड़ी एक्सरसाइज

हथेलियों को रब करके आंखों पर लगाएं। ऐसा 5 से 10 बार करने से आपकी अच्छा महसूस होगा। ऐसा आप काम के बीच में भी कर सकते हैं।

स्क्रीन से नजरें हटाएं

जब आप ऑफिस में काम करते हैं तो बीच-बीच में लैपटॉप से नजरें जरूर हटाएं। स्क्रीन पर लगातार देखने से आंखों को ज्यादा नुकसान पहुंचता है।

आई एक्सरसाइज

आंखों को रिलैक्स करने के लिए आई एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसकी मदद से आपकी आंखों की थकान काफी हद तक दूर हो जाएगी।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लिवर की सूजन कम करेंगी किचन में मौजूद ये 5 चीजें