Study Room बनाते समय इन वास्तु टिप्स का करें पालन


By Prakhar Pandey02, Jun 2024 09:10 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र का महत्व

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, इसमें किसी चीज को बनाने से लेकर चीजों को रखने तक के नियम बताए गए हैं, इन नियमों का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।

स्टडी रूम से जुड़े वास्तु नियम

घर में स्टडी रूम बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, इससे जुड़े कुछ वास्तु नियमों की बात करेंगे। स्टडी रूम से जुड़े इन वास्तु टिप्स का पालन करने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और करियर में सफलता मिलती है।

दिशा है बहुत महत्वपूर्ण

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है, ऐसे में स्टडी रूम बनाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्टडी रूम के लिए सबसे उपयुक्त दिशा उत्तर-पूर्व मानी गई है।

इस दिशा में न बनवाएं स्टडी रूम

वहीं स्टडी रूम को कभी भी दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है और बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है।

मां सरस्वती और हनुमान जी की तस्वीर लगाएं

स्टडी रूम में माता सरस्वती और हनुमान जी की तस्वीर लगानी चाहिए, ऐसा करने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और सफलता प्राप्त होती है।

हल्के रंग के पर्दों का इस्तेमाल करें

स्टडी रूम में पर्दे लगाते समय रंगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, इसके लिए हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। स्टडी रूम के लिए हरा, आसमानी और हल्का पीला रंग बहुत शुभ माना जाता है।

स्टडी टेबल पर रखें ये चीजें

वहीं स्टडी टेबल पर भी कुछ चीजों को रखना शुभ माना जाता है, इसके लिए एजुकेशन टॉवर, ग्लोब, पिरामिड रखें।

पूर्व दिशा की ओर मुख करके पढ़ाई करें

वहीं स्टूडेंट्स को पूर्व दिशा की ओर मुख करके पढ़ाई करनी चाहिए, इस दिशा की ओर मुख करके पढ़ाई करने से ध्यान भंग नहीं होता है।

स्टडी रूम बनाते समय इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

जेब में रख लें ये चीजें, पाई-पाई के लिए नहीं होंगे मोहताज