रिलेशनशिप में रहने के कई फायदे और नुकसान भी होते हैं। आप किसी के बेहद करीब चले जाते हैं तो उसे खोने का डर भी बना रहता है।
रिलेशनशिप में एंग्जायटी का मतलब होता है जब आपके दिमाग में पार्टनर को लेकर नकारात्मक बातें आने लगती हैं। इसके पीछे कई वजह हो सकती है।
रिश्ते में मौजूद एंग्जायटी से बाहर निकलना काफी जरूरी होता है। चलिए जान लेते हैं कि एंग्जायटी से बाहर निकलने के आसान तरीके क्या है।
ऐसा कहा जाता है कि बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। एंग्जायटी को दूर करने के लिए आप अपने पार्टनर से बात करें।
रिलेशनशिप में ऐसा देखा जाता है कि लोग अपनी भावनाओं को बताने में कतराने लगते हैं। लेकिन आपको अपनी बातों को खुलकर शेयर करना चाहिए।
एंग्जायटी का सामना करने के लिए जरूरी है कि आप नकारात्मक भावनाओं को चैलेंज करें। ऐसा करने से आप इस परेशानी से बाहर निकल पाएंगे।
खुद को रिलैक्स करने का तरीका आपको खोज लेना चाहिए। दरअसल, आप रिलैक्स रहेंगे तो किसी भी मुश्किल स्थिति से खुद को बाहर निकाल सकते हैं।
एंग्जायटी से जुड़ी ज्यादा परेशानी होने पर आप थेरेपिस्ट की मदद ले सकते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा।