जिम में वर्कआउट करने के बाद ज्यादातर लोगों को शरीर में दर्द महसूस होता है। इस पेन की वजह से कुछ कार्यों को करने में परेशानी भी होती है।
कई बार मांसपेशियों में होने वाले दर्द को सही होने में 2 से 3 दिनों का समय लग जाता है। खैर, इससे बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।
वर्कआउट के बाद शरीर में होने वाले दर्द को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाएं। इन टिप्स को फॉलो करने से बॉडी का दर्द काफी हद तक कम हो जाएगा।
शरीर के किसी हिस्से पर ज्यादा दर्द महसूस होने पर आइस पैक का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको दर्द से तुरंत छुटकारा मिल जाएगा।
एक्सरसाइज करने के बाद बॉडी को स्ट्रेच जरूर करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्ट्रेचिंग करने से शरीर का दर्द दूर हो सकता है।
वर्कआउट करने के बाद प्रोटीन युक्त चीजों का ज्यादा सेवन करें। ऐसा करने से मांसपेशियों की क्षति को सही करने में मदद मिलेगी।
वर्कआउट के बाद होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप बॉडी मसाज भी करवा सकते हैं। इसके लिए सरसों के तेल या बादाम के तेल का इस्तेमाल करें।
इस लेख में दी गई सूचना केवल जानकारी के लिए दी गई है। इस पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
यहां हमने जाना कि वर्कआउट के बाद शरीर के पेन को कैसे कम किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ