गलत तरीके से सोने पर शरीर होता है खराब, जानें सही तरीका


By Prakhar Pandey19, May 2024 04:12 PMnaidunia.com

सोना है बहुत जरूरी

सोना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है, सोने से बॉडी को रिलैक्स मिलता है और तनाव से भी राहत मिलती है।

सेहत पर पड़ता है असर

पर्याप्त नींद न लेने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं, नींद की कमी का असर वर्क प्रोडक्टिविटी पर भी पड़ता है। इसलिए पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

किस तरह सोना सही

सोने से साथ-साथ इसकी सही पोजिशन के बारे में भी जानना चाहिए, सही पोजिशन में सोने से कई तरह की समस्याएं नहीं होती हैं। सही पोजिशन में सोने से नींद की क्वालिटी अच्छी होती है।

बाईं ओर करवट लेकर सोना

बाईं ओर करवट लेकर सोना बहुत फायदेमंद माना जाता है, इस ओर करवट लेकर सोने से पाचन बढिया होता है।

नहीं होता है एसिड रिफलक्स

इस तरफ करवट लेकर सोने से एसिड रिफलक्स की समस्या नहीं होती है, वहीं आंत संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

दाईं ओर करवट लेकर सोना

वहीं दाईं ओर करवट लेकर सोने से शरीर को आराम मिलता है और दिल संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। दिल की बीमारियों से परेशान लोगों को दाईं ओर करवट लेकर सोने की सलाह दी जाती है।

पीठ के बल लेटने की आदत

वहीं कई लोग पीठ के बल लेटते हैं, इस पोजिशन में सोने से शरीर को आराम मिलता है और पीठ या गर्दन में दर्द से आराम मिलता है।

पेट के बल सोने से हो सकता है दर्द

पेट की तरफ होकर सोने से गर्दन पर अतरिक्त दबाव पड़ता है, जिस वजह से दर्द हो सकता है। इसके साथ ही रीढ़ की हड्डी भी झुक सकती है।

गलत तरीके से सोने से शरीर को समस्याएं हो सकती हैं, लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कूलर की दुर्गंध को दूर करने के लिए करें ये उपाय