कर्ज में डूबे व्यक्ति को क्या करना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav10, Jun 2024 08:00 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के नियम

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत अधिक असर पड़ता है। वास्तु में बहुत से नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

चीजों को रखने के नियम

वास्तु शास्त्र में चीजों को रखने के नियम बताए गए हैं, जिनके मुताबिक सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। चीजों को गलत स्थान पर रखने से आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है और कर्ज बढ़ता है।

कर्ज से छुटकारा

ऐसे में चीजों को सही स्थान पर रखने के नियम बताएंगे, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और कर्ज से छुटकारा मिले।

लक्ष्मी जी के पदचिन्ह रखें

घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी जी के पदचिन्ह रखें। यह उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शुक्रवार को करें उपाय

माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और कर्ज से राहत मिलती है। इस उपाय को शुक्रवार के दिन करना चाहिए।

हनुमान जी को अर्पित करें नारियल

कर्ज से परेशान हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए हनुमान जी के समक्ष नारियल अर्पित करें। यह उपाय करने कर्ज से छुटकारा मिलता है और धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलते हैं।

मंगलवार के दिन अदा करें कर्ज

वहीं, जब कर्ज का पैसा चुका रहे हों तो इसके लिए मंगलवार के दिन का चुनाव करें। यह उपाय करने से जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए इन उपायों को कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

राधा-कृष्ण की तस्वीर इस दिशा में लगाएं, जीवन में बढ़ेगा प्रेम