बीते कुछ सालों के अंदर माइग्रेन ने एक परेशान करने वाली बीमारी का रूप ले लिया है। इसकी वजह से असहनीय दर्द होने लगता है।
सवाल खड़ा होता है कि माइग्रेन से छुटकारा कैसे पा सकते हैं। दरअसल, सिर दर्द को रोकने और माइग्रेन को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।
आयुर्वेद में अदरक को औषधि के तौर पर देखा जाता है। सिर दर्द से राहत पाने के लिए अदरक के छोटे से टुकड़े को दांतों के नीचे दबा लें और इसे चूसते रहें।
माइग्रेन के दर्द को कम करने के लिए दालचीनी का पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को माथे पर आधे घंटे तक लगाकर रखने से दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।
माइग्रेन के दर्द को कम करने के लिए लौंग भी असरदार है। जब आपको सिर दर्द ज्यादा परेशान करें तो लौंग पाउडर को दूध में नमक के साथ मिलाकर पी लें।
माइग्रेन के दर्द को कम करने के लिए दूध के साथ गुड़ खाना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट गुड़ खा सकते हैं और इसके बाद दूध पी सकते हैं।
बर्फ का इस्तेमाल करके कई बीमारियों से राहत मिल सकती है। माइग्रेन कम करने के लिए बर्फ के क्यूब्स को रुमाल में लपेटकर सिर पर रख लें।
यदि आप माइग्रेन के दर्द से ज्यादा परेशान रहते हैं तो सिर की मालिश भी आप कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको दर्द से बेहद जल्द राहत मिल सकती है।