आज के जमाने में ज्यादातर लोगों को दाढ़ी- मूंछ रखने का शौक होता है। ऐसे में अगर वो सफेद पड़ने लगे तो उन्हें कैसे काला और घना बनाना है। आइए जानते है?
दाढ़ी और मूंछ के सफेद बालों को काला करने के लिए नहाने से पहले बालों में प्याज का पेस्ट या रस लगाए। ऐसा नियमित रूप से करने से बाल काले और घने होने लगेंगे।
अरहर की दाल और कच्चे आलू को पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें तेल मिलाएं और बीयर्ड वाले हिस्से पर 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे। ऐसा करने से दाढ़ी और मूंछ के बाल शाइनी और काले होंग।
नारियल के तेल में भृंगराज और अश्वगंधा के तैयार पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद बालों की जड़ों में 1 घंटे के लिए लगाएं रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से अच्छी तरह बाल धो लें।
पपीता का पेस्ट बनाकर उसमें 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच एलोवेरा का रस मिल लें। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार दाढ़ी और बाल लगाने से जल्द फायदा मिलेगा।
अलसी पाउडर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। ऐसे में एक गिलास दूध में अलसी पाउडर डालकर इसका सेवन करने से जल्द बाल काले होने लगेंगे।
पुदीने की चा पीने से भी बालों के पोर्स खुलते है और उनमें जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करते है। ज्यादातर विशेषज्ञ इस बात पर सहमत है कि पुदीने की चाय पीना दाढ़ी और मूंछ के बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
दाढ़ी और मूंछ के बाल को काला रखने के लिए नारियल के तेल में आंवला डालकर उबाल लें। उबालते वक्त जब आंवला पूरी तरह काला हो जाएं तो उसे ठंडा करके अपनी दाढ़ी पर लगा लें।