मां लक्ष्मी को पान का पत्ता कैसे चढ़ाएं?


By Sahil04, Jul 2024 08:00 PMnaidunia.com

मां लक्ष्मी की पूजा

शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी बताया गया है। घर में धन-धान्य की बढ़ोतरी के लिए माता लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से की जाती है।

पान के पत्ते से जुड़े उपाय

मां लक्ष्मी को पान का पत्ता भी अर्पित किया जाता है। अगर सही विधि के तहत पान के पत्ते को अर्पित किया जाता है तो धन की देवी को प्रसन्न करने में मदद मिलती है।

पूजा में शामिल करें पान का पत्ता

माता लक्ष्मी की पूजा में पान के पत्ते को जरूर शामिल करना चाहिए। शास्त्रों में पान का पत्ता अर्पित करने के कई शुभ तरीके बताए गए हैं।

लक्ष्मी के चरणों के पास रखे पत्ता

पान के साफ-सुथरे पत्ते को मां लक्ष्मी के चरणों के पास रखना चाहिए। पत्ते को चरणों में अर्पित करने से धन की देवी की कृपा हासिल की जा सकती है। 

पत्ते पर लगाएं सिंदूर का टीका

पान के पत्ते पर सिंदूर का टीका लगाकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। इसके लिए सबसे पहले पत्ते को साफ कर लें और फिर उस पर सिंदूर लगाकर देवी लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर दें।

धन की देवी होंगी प्रसन्न

मां लक्ष्मी को पान के पत्ते पर सिंदूर लगाकर अर्पित करेंगे तो धन की देवी प्रसन्न होंगी। मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर व्यक्ति को आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित नहीं रहना पड़ता है।

धन-धान्य में होगी वृद्धि

पान के पत्ते पर सिंदूर लगाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन लाभ के भी शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पान का पत्ता कैसे अर्पित करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सफेद गुड़हल का फूल चढ़ाने से क्या होता है?