स्वप्न शास्त्र में सपनों का महत्व बताया गया है। बता दें कि ज्यादातर सपने भविष्य में होने वाली अलग-अलग घटनाओं का संकेत देते हैं।
बुरा या डरावना सपना देखने पर लोग अक्सर डर जाते हैं। आज बात कर रहे हैं कि किसी बुरे सपने के असर को कम करने के लिए क्या करना चाहिए।
यदि आपको 12 से 2 बजे के बीच कोई अशुभ सपना आता है तो ऐसे में हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा, आप शिव भगवान शिव के नाम का भी स्मरण भी कर सकते हैं।
रात के समय हद से ज्यादा बुरा सपना आता है तो सुबह उठकर मंदिर जरूर जाएं। इसके साथ ही, किसी गरीब या जरूरतमंद को क्षमता के अनुसार दान करें।
स्वप्न शास्त्र में उल्लेख है कि अगर आपको बुरा सपना सुबह 4 बजे के बाद आता है तो उठते ही तुलसी के सामने जाकर पूरा सपना बता दें। मान्यता के मुताबिक, ऐसा करने से सपने का बुरा फल नहीं मिलेगा।
अशुभ सपने का असर कम करने के लिए आप कागज पर पूरा सपना लिख दें। इसके बाद इस कागज को जलाकर नाली में बहा दें।
बुरे सपने के प्रभाव को कम करने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है कि भगवान हनुमान का स्मरण करें। इस दौरान हनुमान जी से अशुभ सपने के प्रभाव से बचने की प्रार्थना करें।
बुरा सपना देखने के बाद आप सुबह या रात के समय सुंदरकांड, बजरंग बाण, संकट मोचन स्तोत्र या हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।