हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को काफी माना जाता हैं। मां लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता हैं।
धन की देवी मां लक्ष्मी की जिस पर कृपा होती है उसकी जिंदगी में खुशहाली ही खुशहाली आती हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय करें।
आइए आपको बताते है रात को सोने से पहले किन उपाय को करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो सकती हैं।
वास्तु के अनुसार रात को सोने से पहले घर में कपूर को जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।
घर के पूजा घर में सोने से पहले रोजाना घी का दीपक जलाएं। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती हैं।
वास्तु के अनुसार घर का उत्तर-पूर्व दिशा देवी-देवताओं का दिशा माना जाता हैं इसलिए हमेशा इस दिशा की साफ-सफाई करते रहे।
मान्यताओं के अनुसार अपने से बड़े लोगों का आदर-सम्मान करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।
घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी गंदगी न रखें क्योंकि मां लक्ष्मी को गंदगी बिल्कुल पसंद नही हैं।