किचन में रखें 1 टमाटर से दूर होंगे चेहरे के दाग-धब्बे


By Sahil15, Jun 2024 04:33 PMnaidunia.com

फेस पर अप्लाई करें टमाटर

स्किन केयर रूटीन में टमाटर को भी शामिल किया जा सकता है। टमाटर का फेस मास्क लगाने से चेहरे संबंधी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

दाग-धब्बे होंगे दूर

स्किन की सही ढंग से देखभाल न करने से चेहरे पर दाग-धब्बे होने लगते हैं। खैर, टमाटर को फेस पर अप्लाई करने से यह समस्या आसानी से दूर हो सकती है।

टमाटर का रस लगाएं

चेहरे से दाग धब्बे दूर करने के लिए टमाटर का रस एक बर्तन में निकालकर रख लें। आप इस रस को रोजाना अप्लाई करें, जिससे आपका चेहरा चमकदार बन जाएगा।

टमाटर और दही

आप टमाटर के रस में दही मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से पिंपल्स के दाग-धब्बे चेहरे पर बिल्कुल नजर नहीं आएंगे।

टमाटर और शहद

चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने के लिए टमाटर के रस और शहद का पेस्ट तैयार करें। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाकर आप पिंपल्स के निशान हटा सकते हैं।

टमाटर और एलोवेरा

त्वचा के लिए टमाटर और एलोवेरा दोनों फायदेमंद होते हैं। चेहरे के पिंपल्स को कम करने के लिए भी आप एलोवेरा और टमाटर के फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पिंपल्स के निशान नहीं आएंगे नजर

टमाटर से फेस मास्क तैयार करके चेहरे पर लगाएंगे तो पिंपल्स के निशान हट सकते हैं। इसके अलावा, चेहरा भी चमकदार बन सकता है। 

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई सूचना केवल आपकी जानकारी के लिए है। इस पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट्स से सलाह लेना बेहद जरूरी है।

टमाटर का इस्तेमाल करके आप चेहरे के दाग-धब्बे दूर कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बुरे विचारों पर काबू पाने के लिए क्या करना चाहिए?