पेट फूलने और गैस की समस्या को ही ब्लोटिंग कहा जाता है। यह समस्या खानपान से जुड़ी कई गलतियों की वजह से होती है।
पेट संबंधित परेशानियों से निपटने के लिए आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। आइए इन कुछ फायदेमंद चीजों के बारे में जान लेते हैं।
पेट की सेहत के लिए अदरक और दालचीनी का पानी भी फायदेमंद होता है। सुबह के समय इसका सेवन करने से आपको ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
यदि आप सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीते हैं तो ब्लोटिंग की समस्या नहीं होगी। दरअसल, सौंफ के औषधीय गुण पेट के लिए फायदेमंद होते हैं।
शरीर में पानी की कमी के चलते भी ब्लोटिंग की परेशानी होने लगती है। इससे बचने के लिए रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
पेट की सेहत के लिए दही बेहद फायदेमंद होती है। पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने के लिए दही का सेवन आप कर सकते हैं।
अगर आप ताजा फल खाते हैं तो भी ब्लोटिंग की समस्या नहीं होगी। आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी हेल्दी फल खा सकते हैं।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए पूरी नींद लेना भी जरूरी है। इसके लिए कम से कम 8 घंटे की नींद आपको लेनी चाहिए।
ब्लोटिंग से छुटकारा पाने के उपायों को लेकर यहां हमने बात की। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ