पेट में भोजन नहीं पचने का क्या कारण है?


By Sahil28, Feb 2024 01:48 PMnaidunia.com

खाना न पचना

आमतौर पर ज्यादा मात्रा में अनहेल्दी चीजें खाने से अपच की समस्या होती है। खाना न पचने के पीछे कई अन्य कारण भी होते हैं, जिनके बारे में आज बात कर रहे हैं।

जरूरत से ज्यादा खाना

पेट में खाना न पचने की सबसे बड़ी वजह है जरूरत से ज्यादा खाना। जब हम भूख से ज्यादा खाते हैं तो लिवर अतिरिक्त खाने को पचा नहीं पाता है।

जल्दी खाना खाने की आदत

अक्सर कहा जाता है कि खाना हमेशा चबाकर खाना चाहिए। यदि आप खाने को चबा-चबा कर नहीं खाते हैं तो आपको बदहजमी की परेशानी होने लगती है।

मसालेदार भोजन करना

ज्यादा मसालेदार खाना खाने की वजह से भी खाना न पचने की परेशानी हो सकती है। इससे बचाव का एक ही तरीका है कि भोजन में मसालों की मात्रा को नियंत्रित कर लें।

कैफीन का ज्यादा सेवन

हम सभी जानते हैं कि कॉफी में ज्यादा कैफीन पाया जाता है। इसका अत्यधिक सेवन करना अपच की परेशानी को न्योता देता है।

गैस युक्त पेय पदार्थों को पीना

यदि आप कुछ ऐसी ड्रिंक का सेवन करते हैं, जिन्हें पीने से गैस बनती है तो ऐसा करना तुरंत बंद कर दें। इस तरह की ड्रिंक्स भी बदहजमी का कारण बनती है।

चॉकलेट ज्यादा खाना

ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाने का बुरा असर भी पाचन तंत्र पर पड़ता है। खासकर जिन लोगों को खाना पचाने में परेशानी होती है उन्हें चॉकलेट नहीं खानी चाहिए।

अपनाएं ये घरेलू उपाय

पेट में खाना न पचने की स्थिति में सौंफ और धनिया का सेवन करें। इन दोनों चीजों की तासीर ठंडी होती है, जिन्हें खाने से अपच की परेशानी दूर हो जाएगी।

यहां हमने जाना कि पेट में खाना न पचने के पीछे क्या कारण है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बच्चे की हाइट बढ़ाना है तो डाइट में जरूर दें ये फूड्स