होली का पक्का रंग कैसे निकाले?


By Sahil22, Mar 2024 08:03 AMnaidunia.com

होली 2024

रंगों के त्योहार होली का इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं। इस साल खुशियों को समर्पित इस पर्व को 25 मार्च के दिन मनाया जाएगा।

पक्का रंग निकालने का तरीका

होली के मौके पर कुछ लोग पक्के रंग का इस्तेमाल भी करते हैं। आज बात कर रहे हैं कि पक्का रंग निकालने के लिए किन घरेलू उपाय को आप अपना सकते हैं।

ऑयल का करें इस्तेमाल

होली का रंग निकालने के लिए चेहरे की ऑयल से मालिश करें। ऐसा करने के बाद मुंह धोएंगे तो कलर आसानी से निकल जाएगा।

बेसन भी आएगा काम

चेहरे की रंगत को निखारने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। होली का रंग निकालने के लिए बेसन में नींबू और दूध मिलाकर हल्के हाथ से मसाज करें।

खीरे का ऐसे करें इस्तेमाल

यदि आप चेहरे से होली के रंग को आसानी से निकालना चाहते हैं तो खीरे में गुलाब जल और सिरका मिलाकर चेहरा धोएं। ऐसा 1 से 2 बार करने से रंग निकल जाता है।

मसूर दाल का पेस्ट बनाएं

फेस पर दाने हैं और रंग भी जम गया है तो संतरे के छिलके और मसूर की दाल का पेस्ट बनाएं। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने से त्वचा बिल्कुल साफ हो जाएगी।

मूली का रस

रंग छुड़ाने के लिए आप मूली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मूली के रस में दूध व बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर अप्लाई करें।

ऐसे न निकाले रंग

होली खेलने के तुरंत बाद सारा रंग नहीं निकालना चाहिए। यदि आप ऐसा करने की कोशिश करते हैं तो त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

होली का रंग निकालने को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन नमकीन डिशेज से खास बनाएं होली का त्योहार