बगैर पैसा खर्च किए ऐसे होगी घर से नेगेटिव एनर्जी दूर


By Sahil19, Dec 2023 08:03 PMnaidunia.com

नेगेटिव एनर्जी

घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी का बुरा असर आपके जीवन पर पड़ता है। नेगेटिव एनर्जी बढ़ने से पारिवारिक संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है।

पॉजिटिविटी बढ़ाने के उपाय

पॉजिटिविटी को बढ़ाने के लिए आप वास्तु के कुछ नियमों को अपना सकते हैं। खास बात है कि इन उपायों को अपनाने में आपको पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

घर को रखें साफ

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए हमेशा घर को साफ रखें। वहीं, गैर जरूरी सामान को भी समय रहते निकाल दें। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी नहीं बढ़ेगी।

दीपक जलाएं

घर के मंदिर में सुबह और शाम के समय दीपक जरूर लगाएं। इसके अलावा, आप मुख्य द्वार पर भी दीपक जला सकते हैं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

नमक का उपाय

यदि घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहता है तो रोजाना नमक के पानी में मिलाकर पोंछा लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

सूर्य को जल दें

रोजाना सूर्द देव को जल देने से कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है। बता दें कि सूर्य का सीधा संबंध व्यक्ति के मान-सम्मान से होता है।

तुलसी की पूजा

धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पौधे में धन की देवी लक्ष्मी वास करती हैं। सुबह-शाम इसके समक्ष दीपक जलाने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

पत्तों का तोरण लगाएं

घर से नेगेटिव एनर्जी दूर भगाने का असरदार उपाय है कि आम के पत्तों का तोरण बनाकर मुख्य द्वार पर टांग दें। बशर्ते पत्ते हरे-भरे होने चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बुधवार के दिन इस चमत्कारी स्तोत्र के पाठ से आसान होगी लक्ष्य प्राप्ति