सभी के घर में पीतल और तांबे के बर्तन होते हैं, लेकिन इन्हें साफ करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। समय के साथ उनकी चमक भी कम हो जाती है।
पीतल की चीजों को घर में ही आसानी से साफ किया जा सकता है। समय के साथ ये बर्तन काले पड़ने लग जाते हैं। चलिए इन्हें चमकाने की टिप्स जान लेते हैं।
तांबे के बर्तनों को नींबू के पानी से साफ किया जा सकता है। इसके लिए आपको नींबू पर नमक लगाकर बर्तन को साफ करना होगा।
तांबे और पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए आप नमक और बेकिंग सोडा की मदद भी ले सकते हैं। इससे बर्तन आसानी से साफ हो जाएंगे।
तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए इमली भी फायदेमंद है। बर्तनों को चमकाने के लिए इमली को आधे घंटे तक पानी में भिगोकर रखें। बाद में इससे बर्तनों को साफ करें।
पीतल के बर्तनों का कालापन दूर करने के लिए आप सिरके की मदद भी ले सकते हैं। इसके लिए पीतल की चीजों पर सिरके को अप्लाई करें।
काले पड़े बर्तनों को चमकदार बनाने के लिए नींबू के साथ नमक का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक चम्मच नमक में नींबू का रस मिलाना होगा।