जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती जाती है, तो शरीर को कई बीमारियां घेर लेती हैं। कई लोग इन समस्याओं को नजरअंदाज करने लगते हैं।
डॉक्टर्स का कहना है कि शरीर में होने वाली समस्याओं को इग्नोर नहीं करना चाहिए। इन समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
40 की उम्र तक आते-आते व्यक्ति को फिजिकल और मेंटल परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाकर शरीर स्वस्थ रहेगा।
35-40 की उम्र में शरीर की पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। ऐसे में डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करें।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए डाइट में दूध, दही, पनीर को शामिल करें।
35-40 की उम्र में सुबह नमक और चीनी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इससे बीपी की समस्या होती है और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा होता है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही नारियल पानी का भी सेवन करना चाहिए।
बढ़ती उम्र में रूटीन चेकअप बहुत जरूरी होता है। इससे बीमारियों का समय से पता चल पाता है और कुछ जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं।
40 के बाद शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इन टिप्स का पालन कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM