गर्मी के मौसम में बालों में कई तरह की परेशानिया हो जाती हैं। तेज धूप, पसीना, धूल और उमस के कारण बाल ड्राई और बेजान होने लगते हैं। कई लोगों को स्कैल्प में इंफेक्शन की दिक्कत भी हो जाती है। लेकिन कुछ तरीकों से गर्मियों में भी बालों को हेल्दी रखा जा सकता है।
डायरेक्ट सनलाइट से बाल डैमेज हो सकते हैं। इसलिए जब भी आप घर से बाहर निकलें तो, छतरी, स्कार्फ या हैट का इस्तेमाल जरूर करें ताकि बाल सनलाइट से बचे रहें।
गर्मियों में धूप और पसीने से स्कैल्प जल्दी चिपचिपा और ऑयली हो जाता है, इससे बचाव के लिए हफ्ते में 3 बार बालों को शैंपू से वॉश करें।
कोकोनट या बादाम के तेल से स्कैल्प की मसाज करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों को न्यूट्रिशन मिलता है। हफ्ते में कम से कम एक बार तेल लगाएं।
गर्मियों में पहले ही बाल कमजोर हो जाते हैं, ऐसे में स्ट्रेटनर, हेयर ड्रायर और कर्लर जैसे हीट अप्लायंस का इस्तेमाल न करें।
बालों की हेल्थ का डायरेक्ट रिलेशन हमारी डाइट से होता है। गर्मियों में फ्रेश फूड्स, हरी सब्जियां, कोकोनट वाटर और पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।
बालों को हेल्दी रखने के लिए बालों में दही, एलोवेरा, शहद और अंडे जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।
गर्मियों में सही देखभाल से आप अपने बालों को हेल्दी और झड़ने से बचा सकते हैं। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।