कूलर की दुर्गंध को दूर करने के लिए करें ये उपाय


By Prakhar Pandey19, May 2024 03:07 PMnaidunia.com

कूलर का इस्तेमाल

गर्मियों से बचाव के लिए लोग कूलर का इस्तेमाल करते हैं, कूलर से लोगों को गर्मी से राहत तो मिलती है लेकिन कई बार कूलर से बदबू आने लगती है।

आती है दुर्गंध

यह दुर्गंध बहुत ज्यादा होती है, इसकी बदबू की वजह से लोग इसके पास बैठ नहीं पाते हैं। इसकी वजह से बीमारी भी हो सकती है।

क्या है कारण?

कूलर से बदबू आने का मुख्य कारण इसकी सही से सफाई न करना है, सफाई न करने से इसमें धूल जमा हो जाती है और ह्यूमिडिटी की वजह से इसमें कीड़े पनपने लगते हैं।

गंध से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

ऐसे में कूलर की गंध से छुटकारा पाने के लिए इन टिप्स का पालन कर सकते हैं, इन टिप्स को अपनाकर कूलर की दुर्गंध से छुटकारा पाने में आसानी होगी।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

कूलर की गंध से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है, इसके लिए कूलर का पानी बदलते समय इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हर हफ्ते साफ करें

कूलर के पानी को समय-समय पर बदलते रहें और हर हफ्ते इसकी सफाई करते रहें। इससे कूलर की दुर्गंध से छुटकारा मिलता है।

नीम की पत्तियों से दूर होगी समस्या

कूलर की गंध से छुटकारा पाने के लिए नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए कूलर में नीम की पत्तियां डालें, इससे बैक्टीरिया समाप्त होती हैं।

घास बदलते रहें

कूलर की गंध से छुटकारा पाने के लिए इसका घास बदलते रहें, घास में नमी होने की वजह से बैक्टीरिया पनपने लगता है और गंध आने लगती है।

कूलर की गंध से छुटकारा पाने के लिए इन टिप्स का पालन कर सकते हैं, लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

पेट की चर्बी घटाने के लिए खाएं 2 फल