हड्डियां मजबूत रखना है जरूर खाएं ये चीजें


By Sandeep Chourey16, Mar 2023 02:11 PMnaidunia.com

खानपान में लापरवाही

उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों के कमजोर होने का एक मुख्य कारण खानपान में लापरवाही भी होता है।

विटामिन डी

विटामिन-D हड्डियों के स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाता है। इससे जोडों के दर्द की परेशानी भी ठीक हो जाती है।

रोज सुबह धूप में बैठे

विटामिन-D सबसे अधिक सूर्य की धूप से मिलता है। रोज सुबह की गुनगुनी धूप में कम से कम आधा घंटा सेंक लेने से हड्डियों को फायदा होगा।

हरी सब्जियां

अपने आहार में रोजाना हरी सब्जियां लेने से शरीर में सभी विटामिन की पूर्ति होगी। हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से हड्डियों से संबंधित कोई रोग नहीं होगा।

कैल्शियम डाइट

कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं। कैल्शियम दूध में भरपूर होता है, इसलिए रोजाना एक गिलास दूध पीना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होंगी।

15 मिनट व्यायाम करें

शरीर को जितना अधिक सक्रिय रखेंगे, हड्डियां भी उतनी ही मजबूत रहेंगी। रोज सुबह कम से कम 15 मिनट के लिए व्यायाम करना चाहिए।

अनुशासित दिनचर्या

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। समय पर खाना, समय पर सोना, संतुलित भोजन व व्यायाम जरूर करें

किचन की इन 5 चीजों से मिनटों में दर्द होगा छूमंतर