बिना दवा के नसों से निकल जाएगा Bad Cholesterol, बस पी लें यह जूस


By Ritesh Mishra07, Feb 2025 02:46 PMnaidunia.com

कोलेस्ट्रॉल खून में मौजूद एक तरह के फैट को कहा जाता है। जिसका इस्तेमाल बॉडी सेल्स और हॉर्मोन्स को बनाने के लिए होता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से क्या होता है?

अगर गंदे यानी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा हो जाए तो, बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से नहीं हो पाता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कितना नॉर्मल है?

एक व्यक्ति में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल 100 mg/dL से कम होना चाहिए। वहीं गुड कोलेस्ट्रॉल एचडीएल का लेवल 60 mg/dL से अधिक होना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षणों में सांस भारी होना, सीने में दर्द होना, कमजोरी होना और थकान होना आदि शामिल हैं। चलिए जानते हैं, बेड कोलेस्ट्रॉल को कम कैसे कर सकते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें?

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए टमाटर का जूस एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल के लिए टमाटर का जूस

टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो लिपिड के स्तर सुधारने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है।

रिसर्च में हुआ खुलासा

एक रिसर्च के अनुसार, एक साल तक बिना नमक वाले टमाटर का जूस पीने से कई लोगों का एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम हुआ था।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Blood Pressure कंट्रोल करने वाला बेस्ट जूस कौन सा है?