Blood Pressure कम करने के लिए डाइट में इस जूस को शामिल करना बेहद फायदेमंद है। इससे शरीर में ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के अलावा कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।
अगर आपका ब्लड प्रेशर लगातार घटता या बढ़ता रहता है, तो इससे आपको दिल के दौरे, स्ट्रोक, चक्कर और कमजोरी की शिकायत हो सकती है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए चुंकदर के जूस का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, शरीर में कई अन्य बीमारियों से लड़ने में भी कारगर है।
चुकंदर जूस बनाने के लिए चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें, मिक्सर में डालकर पीस लें, इसके बाद इसे छानकर सेवन करें।
चुंकदर जूस ब्लड प्रेशर कम करने के अलावा शरीर में खून साफ करने, स्टेमिना बढ़ाने, आलसपन दूर करने और दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है।
चुकंदर जूस पीने के लिए सुबह खाली पेट या दोपहर के समय बेहतर है। ध्यान रखें इसे कभी भी रात के समय न पिएं।
अगर आपको चुकंदर के जूस से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com