Protein Side Effects: ज्‍यादा प्रोटीन लेने से फेल हो सकते हैं ये शरीर के अंग


By Prakhar Pandey09, Oct 2023 05:25 PMnaidunia.com

प्रोटीन का सेवन

एक स्वस्थ और मजबूत शरीर के लिए सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से होने वाले नुकसानों के बारे में।

न्यूट्रिएंट्स

प्रोटीन शरीर की ग्रोथ के लिए एक जरूर पोषक तत्व होता है। सही मात्रा में नियमित रूप से इसका सेवन करने से बॉडी अच्छी और स्वस्थ रहती है। हालांकि, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने के नुकसान भी होते है।

कब्ज की समस्या

प्रोटीन का हद से ज्यादा सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अधिक सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं आती हैं।

किडनी संबंधी परेशानी

किडनी संबंधी समस्याएं भी प्रोटीन के अधिक सेवन से हो सकती है। हाई प्रोटीन डाइट जैसे कि रेड मीट आदि के सेवन से किडनी की परेशानी होती है।

वेट गेन

प्रोटीन का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है। वेट लॉस और वेट गेन दोनों ही हालातों में प्रोटीन की सलाह ली जाती है। यह शरीर में फैट को स्टोर करने का काम करता है।

थकान 

हद से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से व्यक्ति हमेशा थकान महसूस होती है। अधिक प्रोटीन के सेवन से लीवर, किडनी और हड्डियों पर स्ट्रेस बढ़ता और वह अधिक काम करने में असमर्थ होते है।

मुंह से बदबू

अधिक प्रोटीन के सेवन से मुंह से बदबू आने की परेशानी भी आ सकती है। अगर आपने कार्बोहाइड्रेट पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी है तो मुंह से दुर्गंध आने की समस्या हो सकती है।

कमजोर हड्डियां

प्रोटीन का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से हड्डियां कमजोर पड़ सकती है। साथ ही, जोड़ो से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है। अधिक प्रोटीन के सेवन से शरीर में कैल्शियम लॉस भी हो सकता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कब्ज को तुरंत दूर कर देगा यह 1 हरा पत्ता