जीवनशैली में चीनी एक अहम हिस्सा बन चुकी है। चाय, कॉफी से लेकर हर मीठे व्यंजन में चीनी का उपयोग किया जाता है। आइए जानते है इसके सेवन से फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में।
चीनी की मिठास कई लोगों के जीभ को बेहद पसंद आती है। ऐसे में मीठे के शौकीन लोग इसका हद से अधिक सेवन भी कर लेते है। चीनी का अधिक सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
चीनी का सेवन न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी बेहद नुकसानदायक होता है। चीनी का सेवन मूड को प्रभावित करने का काम भी करती है।
नियमित रूप से अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से मूड में बदलाव आ सकता है। ज्यादा चीनी का सेवन करने से व्यक्ति एंग्जायटी, डिप्रेशन और मूड स्विंग का शिकार भी हो सकता है।
चीनी के सेवन से तेजी से डोपामाइन रिलीज होता है। ऐसे में कुछ समय के लिए आपका मूड अच्छा रहता है और आप ऊर्जावान भी महसूस करते है। हालांकि, अधिक चीनी का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
कुछ समय बाद चीनी का अधिक सेवन आपको चिड़चिड़ा, थका हुआ और तनावग्रस्त महसूस कराने लगता हैं। ऐसे में चीनी का सेवन आपके मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करता है।
चीनी भी नशीले पदार्थों की तरह दिमाग के मुख्य सेंटर को ट्रिगर करती है। इससे क्रेविंग्स और लत लगने जैसे लक्षण आने लगते है। यह आपके मानसिक स्वास्थय के लिए अच्छा नहीं होता है।
चीनी का अधिक मात्रा में सेवन दिमाग में सूजन को बढ़ावा दे सकता है। ऐसे में डिप्रेशन और अन्य मानसिक स्वास्थय समस्याएं जन्म ले सकती है। साथ ही, चीनी का अधिक सेवन मोटापा भी बढ़ाता है।
चीनी से संबंधित मेंटल हेल्थ परेशानियों से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई हो तो ऐसी ही हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ