ब्रश से जुड़ी इन गलतियों से टूट सकते हैं आपके दांत


By Sahil16, Jun 2024 08:14 AMnaidunia.com

ब्रश से जुड़ी गलतियां

दिन की शुरुआत होने के बाद कुछ भी खाने या पीने से पहले सभी ब्रश करते हैं। शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन ब्रश करने के दौरान की गई कुछ गलतियां दांतों की सेहत पर बुरा असर डालती है।

दांत होते हैं कमजोर

सुबह के समय ब्रश करने के दौरान कुछ गलतियां करने से दांत कमजोर होने लगते हैं। इससे बचने के लिए ब्रश करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जल्दबाजी में ब्रश करना

व्यक्ति को जल्दबाजी में बिल्कुल भी ब्रश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से दांत अच्छे से साफ नहीं हो पाते हैं और दांतों के खराब होने का डर भी बना रहता है।

लंबे समय तक एक ही ब्रश रखना

अगर आप लंबे समय से एक ही ब्रश का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपनी ब्रश बदल लें। दरअसल, ऐसी ब्रश पर बैक्टीरिया लग जाते हैं।

टूथब्रश को बाथरूम में रखना

कुछ लोग टूथब्रश को बाथरूम में रखते हैं, लेकिन ऐसा करनी सही नहीं माना जाता है। इस गलती की वजह से टूथब्रश पर गंदगी लग जाती है।

पानी से मुंह धोना

ब्रश करने के दौरान पानी से मुंह धोने से भी आपको बचना चाहिए। ऐसा करने से ब्रश करने का कोई फायदा आपके दांतों को नहीं मिलेगा।

जीभ साफ न करना

कुछ लोग ब्रश करने के दौरान जीभ साफ नहीं करते हैं। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो इस गलती को समय रहते सुधार लें। वरना आपके दांतों की सेहत खराब हो सकती है।

डिस्क्लेमर 

यहां दी गई सूचना केवल आपकी जानकारी के लिए है। अधिक सूचना के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से ही संपर्क करें। 

यहां हमने जाना कि ब्रश करने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट की चर्बी को पिघलता है यह 1 लाल फल