दांत में दर्द होना काफी पीड़ादायक होता है। कई बार दांत का दर्द इतना दर्दनाक हो जाता हैं कि रात में नींद आना भी मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं दांत के दर्द का घरेलू इलाज।
दांत के दर्द को शांत करने में लौंग काफी अहम भूमिका निभाता है। दांत के दर्द से प्रभावित क्षेत्र पर लौंग का तेल लगाने से आराम मिलता है। कुछ लोगों को सिर्फ दांत में लौंग रख लेने भर से भी काफी आराम मिलता है।
लहसुन के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। दांत के दर्द में आराम पाने के लिए आप लहसुन की 1 कली को चबा सकते है या लहसुन का पेस्ट बनाकर दर्द वाली जगह पर भी लगा सकते है।
नमक के पानी से कुल्ला करने से भी दांत के दर्द में काफी आराम मिलता है। पानी को गर्म करके उसमें थोड़ा नमक मिलाएं और इसे दिन में 2 से 3 बार कुल्ला करने से आपको राहत मिलेगी।
पुदीना भी दांत के दर्द और सूजन को कम करने में काफी उपयोगी माना जाती है। पुदीने की चाय से आपके दांत और मसूड़ों का दर्द शांत हो सकता हैं।
आइस पैक के उपयोग से भी दांत दर्द में आराम मिलता है। चोट लगने के चलते हो रहे दांत के दर्द में बर्फ का सेक काफी जल्दी आराम दिलाता है।
1 टेबल स्पून नींबू में 2 चुटकी हींग को अच्छे से पेस्ट बना दर्द हो रही जगह पर रुई से लगाएं। ऐसा करने से आपको दांत दर्द में काफी जल्द आराम मिलेगा।
स्टोरी में लिखी सलाहें सिर्फ जानकारी के लिए है। दांत के दर्द में एक बार जरूर डेंटिस्ट से सलाह लेकर ही कोई कदम उठाएं।