अक्सर लोग मछली का सेवन हाई प्रोटीन के लिए करते है, लेकिन शाकाहारी लोग मछली का सेवन नहीं करते है। मछली मांसाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है।
अगर आप शहकारी है, तो मछली से भी ज्यादा प्रोटीन पाए जाने वाले इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन फूड्स में हाई प्रोटीन पाया जाता है।
मूंगफली में हाई रिच प्रोटीन पाया जाता है। मछली की जगह पर मूंगफली का सेवन करके आप शरीर को भरपूर प्रोटीन दे सकते हैं।
पालक शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पालक में आयरन के अलावा भरपूर प्रोटीन भी होता है इसलिए इसका सेवन आप कर सकते हैं।
सोया बीन्स में मछली से कई ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप शाकाहारी है, तो डाइट में सोया बीन्स को शामिल करें।
टोफू में भी हाई प्रोटीन पाया जाता है। मछली न खाकर आप टोफू खा सकते है। टोफू प्रोटीन से शरीर होता है, तो आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करेगा।
ड्राई फ्रूट्स में सबसे अच्छा प्रोटीन का सोर्स बादाम माना जाता है। ऐसे में आप रोजाना बादाम का सेवन कर सकते हैं।
मछली न खाने वाले लोगों प्रोटीन के लिए इन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ