भारतीय क्रिकेट टीम अपनी अगली वनडे सीरीज 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाली है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे।
आज हम इस लेख में आपको इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों के नाम बताएंगे।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। धोनी ने 48 मैच में 1546 रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह हैं। युवराज ने 37 मैच में 1523 रन बनाएं हैं।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 37 मैचों में 1455 रन के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 36 मैचों में 1340 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं।
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना हैं। उन्होंने 37 मैच में 1207 रन बनाए हैं।
एमएस धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक, युवराज ने 4 तो तेंदुलकर ने 2 शतक जड़े हैं। वहीं विराट कोहली ने 3 और रैना ने 1 शतक जड़ा है।
इसी तरह की खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia के साथ