इंदौर में घूमने वाली 5 शानदार जगहें


By Arbaaj15, May 2025 05:10 PMnaidunia.com

इंदौर मध्य प्रदेश का एक शहर है। यह शहर भारत में ही नहीं दुनियाभर में अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं। साथ ही, घूमने-फिरने के लिए अच्छा शहर है।

इंदौर में घूमने वाली जगहें

अगर आप इंदौर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो वहां की पांच जगहों को भूलकर भी मिस नहीं करना चाहिए।

पातालपानी झरना

इंदौर में स्थित पातालपानी झरना काफी पॉपुलर है। यह झरना चोरल नदी पर स्थित है, जो नर्मदा नदी की एक सहायक नदी है।

राजवाड़ा

इंदौर की शान राजवाड़ा को माना जाता है। राजवाड़ा एक शानदार और ऐतिहासिक महल है। इस महल को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं।

रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य

अगर आपका प्रकृति से ज्यादा जुड़ाव रखते हैं, तो इंदौर में स्थित रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य जरूर घुमाएं। इसमें आपको तरह-तरह के पशु और पक्षी नजर आएंगे।

जानापाव हिल्स

इंदौर में हिल्स का मजा भी मिल सकता है। दरअसल, इंदौर में जानापाव हिल्स है, जो एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माना जाता है।

लाल बाग पैलेस

इंदौर में स्थित लाल बाग पैलेस घूमने जा सकते है। यह लाल बाग पैलेस ब्रिटिश वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है।

इस तरह की टूरिज्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रात को दही में मिलाकर खाएं यह चीज, सुबह होगा पेट साफ