पिछले काफी समय में पैन इंडिया के चलते साउथ के सितारे पूरे भारत समेत विश्व में पॉपुलर हुए हैं। आइए जानते हैं पूरे भारत में मशहुर साउथ के 7 सितारों के बारे में।
साउथ के सुपरस्टार विजय भारत समेत पूरे विश्व में पॉपुलर हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘लियो’ को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता हैं। विजय की हर फिल्म साउथ से लेकर नॉर्थ तक जमकर कमाई करती हैं।
‘झुकेगा नहीं साला’ डॉयलाग से पूरे विश्व में लोकप्रियता बटोरने वाले अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया में भी काफी पसंद किया जाता है। अल्लू की पुष्पा 2 15 अगस्त 2024 को रिलीज हो रही हैं।
केजीएफ की रॉकिंग स्टार यश भी पैन लेवल पर काफी पॉपुलर हैं। यश की केजीएफ 3 का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
प्रभास को पैन इंडिया पॉपुलैरिटी बाहुबली फिल्म से मिली। प्रभास ने ही पैन इंडिया का कॉन्सेप्ट साउथ सिनेमा के सामने रखा था। प्रभास की बाहुबली और बाहुबली 2 दोनों ही ब्लॉकबस्टर फिल्में थे।
जूनियर एनटीआर की लोकप्रियता किसी से छुपी हुई नहीं है। आरआरआर ने एनटीआर को नॉर्थ इंडिया में भी काफी पॉपुलैरिटी दिलाई।
साउथ की पॉपुलर सितारों की बात हो और रजनीकांत का नाम उसमे न आए। ऐसा मुमकिन नहीं है, रजनीकांत पूरे भारत में अपनी कला के लिए मशहूर हैं।
जवान फिल्म में काली का किरदार निभाने से लेकर फर्जी वेब सीरीज में पुलिस का रोल निभाने तक विजय ने हमेशा अपने कैरेक्टर से लोगों को एंटरटेन किया है। विजय भी पूरे भारत में काफी ज्यादा मशहूर हैं।
रवि तेजा भी पैन इंडिया लेवल पर काफी ज्यादा फेमस है। हिंदी पट्टी के लोग भी साउथ के इस सुपरस्टार की फिल्मों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।