आईपीएल का आगाज 22 मार्च से हो चुका है। ऐसे में आज हम इस लेख में कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सबसे तेज 1000 रन बनाएं हैं।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से खले रहे आंद्रे रसेल का है, इन्होंने आईपीएल में 545 गेंदों में 1 हजार रन बनाएं हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे इस खिलाड़ी ने 594 गेंदों में 1 हजार रन मारे हैं।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग का नाम है। जिन्होंने 604 बैलों में यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था।
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का नाम है। इन्होंने 610 गेंदों में 1 हजार रन मारे थे।
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर यूसुफ पठान हैं। यूसुफ पठान ने 617 गेंदों में 1 हजार रन बनाए थे।
इस लिस्ट में सुनील नरेन भी पाचवे नंबर पर हैं। सुनील नरेन ने भी 617 गेंदों में 1 हजार रन बनाए थे।
ये हैं IPL में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी। इसी तरह की खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com