रणबीर कपूर स्टारर 'सांवरिया' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। खैर, इसके गानों को लोगों ने खूब प्यार दिया और आज भी लोग सांवरिया फिल्म के गानों को सुनते हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ की फिल्म 'बार बार देखो' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। हालांकि, इसके सॉन्ग को खूब पसंद किया गया।
आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'फितूर' को दर्शकों का ज्यादा प्यार नहीं मिल पाया, लेकिन इसके गानों को लोगों ने खूब पसंद किया।
शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'शानदार' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। लेकिन इसके सॉन्ग को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया।
फिल्म 'अनवर' को लोगों ने पसंद नहीं किया, लेकिन गानों ने लोगों के दिलों पर राज किया। शायद आपने भी इस फिल्म के गाने सुने होंगे।
बॉबी देओल की 'करीब' फिल्म के गानों को लोगों ने पसंद किया। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं दिखा पाई।
रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉय' के ज्यादातर गाने सुपरहिट साबित हुए हैं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाल नहीं मचा पाई थी।
शाह रुख खान की फिल्म 'दिलवाले' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। खैर, इसके गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
बॉलीवुड की कुछ फिल्मों के गानों को खूब पसंद किया गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई। ऐसी ही अन्य फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ