ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक फटे कपड़े पहनने से व्यक्ति की बरकत पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते है कैसे?
जीवन में शुक्र भोग-विलास और जीवन की गुणवत्ता का स्वामी होता है। ऐसे में फटे कपड़े पहनने से आप पर शुक्र का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
नकारात्मकता आपके पहनावे से भी आती है, फटे पुराने कपड़े पहनने से व्यक्ति और कंगाल होने लगता है। साथ ही उसकी किस्मत पर भी ताला लग जाता है।
फटे कपड़े पहनने से दरिद्रता आती है, साथ ही व्यक्ति की किस्मत भी ऐसे कपड़े पहनने से रूठ जाती है। इसलिए फटे पुराने कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
कटी फटी जींस व अन्य फटे कपड़े पहनने से व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित होता है। ऐसे कपड़े पहनने से रिश्तों में मनमुटाव भी आता है।
नए कपड़ों को हमेशा शुक्रवार, बृहस्पतिवार और बुधवार को पहनना चाहिए। शुक्रवार किसी भी नए वस्त्र को पहनने के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है।
शनिवार के दिन नया कपड़ा पहनने से बचना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में यह दिन नया वस्त्र पहनने के लिए शुभ नहीं माना जाता हैं।
रात्रि के समय कभी भी अपने कपड़ों को बाहर नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से उसमें नकारात्मक ऊर्जा घुस जाती है जो बाद में कपड़ों को पहनते समय आप पर प्रभाव डाल सकती है।