बुरे दिनों से बचने के लिए अपनाएं ये टोटके


By Arbaaj09, Aug 2023 12:51 PMnaidunia.com

समय

किसी भी व्यक्ति का समय एक सा नहीं होता है। जीवन में कभी खुशी तो कभी गम का आना जाना लगा रहता है, लेकिन बुरे दिन किसी के भी जीवन के रंगों को फीका कर देते है।

टोटके

बुरे दिनों से बचने के लिए कुछ विशेष टोटके अपनाएं जाते हैं। आइए इन टोटकों के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

हनुमान चालीसा

हिंदू धर्म में भगवान हनुमान को संकट मोचक कहा जाता है। आने वाली बलाओं से बचने के लिए घर पर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

गाय को रोटी

गाय को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है। गाय माता को रोटी खिलाने से आने वाले बुरे दिन टल जाते है इसलिए गाय को रोजाना रोटी खिलाएं।

नारियल

नारियल देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है। इस फल को देवी-देवताओं को अर्पित करने से भी बुरे दिनों से बचा जा सकता है।

महामृत्युंजय मंत्र

भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप विशेषकर सोमवार के दिन करें। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते है।

श्मशान में सिक्का

मान्यताओं के अनुसार श्मशान में सिक्का फेंकने से भी आने वाली बाधाएं दूर होती है। ध्यान रखें कि सिक्का फेंकने के बाद पीछे पलटकर न देखें।

हनुमान जी को चोला

भगवान हनुमान को मंगलवार के दिन चोला अर्पित करें। ऐसा लगातार 11 मंगलवार करने से संकटों से मुक्ति मिलती हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस बात का संकेत हो सकता हैं घर में सांप निकलना