जुलाई में 4 ग्रहों के गोचर से इन राशियों पर आएगा संकट


By Ayushi Singh27, Jun 2024 07:00 AMnaidunia.com

जुलाई महीने में मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करके दूसरी राशि में गोचर करेंगे। इससे कई राशियों को नुकसान उठना पड़ सकता है और जीवन में बदलाव भी आ सकता है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां-

कौन-से बड़े गोचर होंगे?

जुलाई महीने में शुक्र, मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का गोचर मिथुन राशि से कर्क राशि में होगा। बुध ग्रह कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को जुलाई महीने में सावधान रहने की जरूरत है। पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। सेहत में कमी देखने को मिल सकती है। साथ ही, व्यापार में घटा हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों को आर्थिक स्थिति का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को नजर अंदाज करने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। व्यापार में धन की हानि हो सकती है।

मकर राशि

वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। किसी पर विश्वास करने से बचना होगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों का लव लाइफ के साथ रिश्ता बिगड़ सकता है। कर्ज की समस्या से दुखी रहेंगे। साथ ही, परिवार से मनमुटाव हो सकता हैं और नौकरी में शत्रुओं परेशान कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन 4 राशियों को नुकसान हो सकता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

11 जुलाई को कर्क में उदय होंगे शुक्र, 4 राशियों को मिलेगा खूब पैसा