हथेली पर बनी ये रेखाएं, अचानक देती है खुशियां


By Farhan Khan2023-02-18, 17:26 ISTnaidunia.com

हस्तरेखा शास्त्र

इंसान के जीवन में ज्योतिष और वास्तु शास्त्र की तरह हस्तरेखा शास्त्र का भी काफी महत्व है।

हथेली की रेखाएं

हथेली की रेखाओं के बारे में हस्तरेखा शास्त्र में विस्तार से बताया गया है।

यात्रा रेखा

भाग्य और जीवन रेखा के साथ ही हथेली में एक और रेखा होती है, जिसको यात्रा रेखा के नाम से जाना जाता है।

शुभ परिणाम

किसी जातक की हथेली पर यह रेखा अन्य रेखाओं और चिह्नों से मिलती है तो कई तरह के शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

प्रेम संबंध

यात्रा रेखा अगर चंद्र पर्वत से निकलकर हृदय रेखा में मिले तो इससे जातक के यात्रा के दौरान प्रेम संबंध बनते हैं. यह संबंध विवाह तक भी पहुंचते हैं।

गुरु पर्वत

यात्रा रेखा अगर चंद्र पर्वत से निकलकर गुरु पर्वत तक पहुंच जाए तो ऐसे लोगों को लंबी दूरी की यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। ऐसे लोग अपने जीवन में कई बार विदेश यात्राएं भी करते हैं।

चतुष्कोण

अगर यात्रा रेखा पर क्रॉस और पास में कोई चतुष्कोण बना हो तो ऐसे लोगों के विदेश यात्रा का कार्यक्रम किसी न किसी कारणवश स्थगित हो जाता है।

धन की प्राप्ति

यात्रा रेखा अगर बुध पर्वत पर पहुंच जाए तो ऐसे लोगों को अपनी यात्रा के दौरान अचानक धन की प्राप्ति होती है।

विदेश नहीं जा सकते

अगर चंद्र पर्वत से निकली हुई यात्रा रेखा वापस मुड़कर चंद्र पर्वत पर आ जाए तो ऐसे लोगों विदेश से अपने देश मजबूरी में लौटना पड़ता है।

ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक आदमखोर मछलियां