कब्ज की समस्या से हैं परेशान, किचन की चीजों में छिपा है समाधान


By Ravindra Soni11, Feb 2023 12:11 AMnaidunia.com

गाय का घी

गाय का घी मेटाबालिज्म को बढ़ाता है और शरीर में स्वस्थ वसा बनाए रखने में मदद करता है। इससे कब्ज से भी छुटकारा मिलता है।

गाय का दूध

गाय का दूध सुपाच्य होता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले गाय के एक गिलास गर्म दूध का सेवन करें।

मेथी दाना

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रात में एक चम्मच मेथी दाना पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आप मेथी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

किशमिश

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए काली किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो मल को ढीला कर उसे बाहर निकालने में मदद करता है। आप भिगोकर काली किशमिश खाएं।

आंवला

आंवले के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। कब्ज की समस्या दूर होती है। आप आंवले के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

Oils For Weight Loss: वजन कम करना चाहते हैं, तो खाने में डालें ये 4 तरह के तेल