अगर आपको भोजन करने के बाद सीने में जलन, खट्टी डकारें और गैस की परेशानी होती है, तो रात में इन घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद हो सकता है।
गर्म दूध नहीं बल्कि गुनगुने दूध का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या को शांत करने में मदद मिल सकती है।
अगर आप बार-बार एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं, तो नारियल पानी का सेवन करने से पेट को ठंडक मिल सकती है।
अगर आप एसिडिटी की समस्या से राहत चाहते हैं, तो रात के समय 1 चम्मच सौंफ और मिश्री को मिलाकर सेवन करने से पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
एसिडिटी को कम करने के लिए कभी भी भोजन करने के बाद तुरंत बिस्तर पर ना लेटें। करीब 10-20 पैदल चलें, इससे एसिडिटी होने की संभावना कम हो जाती है।
अगर आप देर रात भोजन करते हैं, तो इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए, रात में देर से भोजन करने से बचना चाहिए।
अगर आपको किसी नुस्खें से समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com