गर्मियों में हाथों हो रहे हैं ड्राई, तो करें 4 नुस्खे


By Arbaaj10, May 2025 12:51 PMnaidunia.com

गर्मियों में हाथों के ड्राई होने पर कुछ घरेलू उपाय करने चाहिए। घरेलू उपाय की मदद से हाथों की स्किन रूखेपन की समस्या से ठीक हो सकते हैं।

हाथों में रूखापन

गर्मी के मौसम में कुछ लोगों के हाथों की त्वचा ड्राई हो जाती है, जो देखने पर खुद को भी अच्छी नहीं लगती है। लेकिन कुछ उपायों की मदद से ड्राइनेस को सही किया जा सकता है।

गुनगुने पानी में हाथ भिगोएं

अगर आपके हाथ ड्राई रहते हैं, तो हल्के गुनगुने पानी में नमक डालकर हाथों को भिगोएं। कुछ देर के लिए हाथ पानी में रखने से स्किन मुलायम हो जाएगी।

एलोवेरा जेल लगाएं

हाथों की ड्राईनेस दूर करने के लिए एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल दिन में कम से कम 4 बार रोजाना लगाएं।

नारियल तेल लगाएं

हाथों की स्किन ड्राई होने पर आप नारियल तेल लगा सकते हैं। नारियल तेल के 4 बूंद लें और हाथों पर अच्छे से मिलाकर लगाएं।

दही लगाएं

ड्राई हाथों से छुटकारा पाने के लिए आप चेहरे पर दही लगा सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

स्किन हो जाएगी मुलायम

हाथों की ड्राईनेस दूर करने के लिए इनमें से किसी भी 1 उपाय को कर सकते हैं। 2-3 दिन में हाथों की स्किन पर असर दिखने लगेगा।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Knock Knees होने पर कौन-से योगासन करने चाहिए?