घर में है तुलसी, तो गांठ बांध लें ये 5 बातें


By Arbaaj21, Sep 2024 01:55 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा शुभ और फलदायी माना जाता है। यदि आपके घर में यह पौधा लगा हुआ है, तो कुछ बातों को गांठ बांध लेनी चाहिए।

पवित्र पौधा

तुलसी पवित्र पौधा होता है, क्योंकि इस पर धन की देवी का वास होता है। इसलिए, कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है।

तुलसी को जल दें

यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो रोजाना सुबह उसमें जल देना चाहिए। तुलसी में रविवार और एकादशी के दिन जल नहीं देना चाहिए।

दीपक जलाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिनके घर में तुलसी का पौधा होता है उनको हर दिन शाम के समय घी का दीपक तुलसी के पास जलाना चाहिए।

शुक्रवार को दूध

अर्पित करें शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को अर्पित होता हैं। शुक्रवार के दिन तुलसी में दूध को अर्पित करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

मंजरी हटाएं

तुलसी के पौधे पर मंजरी निकलती रहती है, लेकिन इसको समय-समय पर हटाते रहना चाहिए। दरअसल, मंजरी को ज्यादा दिनों तक लगा रहने ठीक नहीं मानते है।

शिवलिंग न रखें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पास भूलकर भी शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। शिवलिंग रखने से लक्ष्मी जी नाराज हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गरीब से अमीर बनने के चमत्कारी उपाय