सर्दियों में खाएं ये 5 तरह के स्नैक्स


By Ekta Sharma04, Jan 2024 06:06 PMnaidunia.com

हेल्दी ऑप्शन

मौसम का लुत्फ उठाने के लिए सर्दियों में लोग चाय पकौडे़ खाना खूब पसंद करते हैं। हम आपको स्नैक्स के लिए कुछ हेल्दी ऑप्शन बताएंगे।

सर्दियों में स्नैक्स

सर्दियों के दौरान शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्नैक्स में पौष्टिक चीजें शामिल कर सकते हैं, जिन्हें खाने से सेहत को कई फायदे मिलेंगे।

अखरोट

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप अखरोट को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं।

मखाना

सर्दियों में स्नैक्स के लिए मखाना आपके लिए हेल्दी ऑप्शन है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है और कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।

पॉपकॉर्न

सर्दियों में पॉपकॉर्न हेल्दी स्नैक्स है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है।

स्वीट पोटैटो

स्वीट पोटैटो स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होता है। यह सर्दियों के लिए शानदार स्नैक्स आइटम है। इसमें फाइबर, विटामिन और खनिज पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

बनाना ब्रेड

पके केले में पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन बी 6 जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं।

बालों में अधिक रूसी होने पर क्या करें?