घर में लोग एक ही समान का प्रयोग कर खाना बनाते हैं, लेकिन इसका टेस्ट बिल्कुल अलग होता है। ये सब कुकिंग के तरीकों पर डिपेंड करता है कि आप खाना बनाने के लिए क्या तरीका अपनाते हैं।
आज आपको हम कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आप नॉर्मल खाने का स्वाद भी बढ़ा सकते हैं।
अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि चावल खिले-खिले नहीं बनते और ये बर्तन में चिपक जाते हैं, तो चावल पकाते समय पानी में नींबू का रस मिला दें। इससे चावल खिले-खिले नजर आएंगे।
चाय के साथ कुरकुरे पकौड़े का स्वाद अच्छा लगता है। पकौड़े को कुरकुरे बनाने के लिए उसके घोल में थोड़ा सा गर्म तेल मिला दें। इससे ये बेहद स्वादिष्ट बनते हैं। सर्व करते समय इस पर चाट मसाला भी छिड़क दें।
अगर आप लहसुन-अदरक का पेस्ट कुछ दिनों के लिए स्टोर करना चाहते हैं, तो इसमें एक चम्मच गरम तेल और नमक मिला सकते हैं। ये फ्रेश रखने में मदद कर सकते हैं।
सब्जी की ग्रेवी में दही डालना चाहते हैं, तो पहले इसे अच्छे से फेंट लें, फिर मसाले में डालें। इससे ग्रेवी गाढ़ी बनती है।
पूरी के लिए आटा गूंथते समय एक चम्मच चीनी डाल सकते हैं। इससे पूरियां फूलती हैं और नरम भी बन सकती हैं।