वेट लॉस के लिए नाश्ते में ट्राई करें ये हेल्दी पराठे


By Ekta Sharma07, Dec 2023 05:37 PMnaidunia.com

हेल्दी नाश्ता

कई बार चाहकर भी हम ब्रेकफास्ट में पराठा सिर्फ इसलिए नहीं खा पाते कि वजन बढ़ जाएगा, जो कि बहुत जाहिर सी चिंता है।

ट्राई करें ये पराठे

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, लो-फैट पराठे की रेसिपी, जिसे आप आराम से ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर कभी भी बना-खा सकते हैं। ये वेट लाॅस में भी मददगार है।

गोभी और गार्लिक पराठा

आटे में नमक मिलाकर, पानी डालकर आटा गूंथ लें। फिर इसे 15-20 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद गोभी को कद्दूकस कर लें।

सब्जियां डालें

इसमें बारीक कटे लहसुन, हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, नमक और कटी हरी धनिया की पत्ती मिलाएं। अब आटे को एक बार और गूंथ लें।

इस तरह बनाएं

इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। लोइयों के बीच में जगह बनाकर, उसमें गोभी वाला भरावन भरें। हाथों से हल्का चपटा करें। पराठों को पहले हाथों से ही थपथपाते हुए बड़ा करते जाएं।

हल्के हाथों से बेलें

इसके बाद बेलन से थोड़ा बेल लें, क्योंकि कई बार भरावन बाहर निकल जाता है। इन पराठों को नॉन-स्टिक पैन पर सेकें। रिफाइंड या घी जो पसंद हो उसका पराठे सेकने में इस्तेमाल करें।

मटर-पालक का पराठा

इसमें में आटे को पहले गूंथ कर रखना है, जिससे ये थोड़ा सॉफ्ट हो जाए। आटे में नमक भी डालें। मटर के पराठे में मटर को उबालने की जगह, भूनना ज्यादा बेहतर है, क्योंकि कई बार उबालने के बाद मटर को भरना मुश्किल हो जाता है।

कद्दूकस पालक

पालक के पत्तों को बारीक-बारीक काट लें। साथ ही हरी मिर्च को भी। अदरक को काटने के बजाय कद्दूकस करें। एक बड़े बाउल में मटर को मैश कर लें।

इस तरह बनाएं

इसमें बारीक कटे पालक, हरी मिर्च, अदरक, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं। आटे के पेड़े बनाकर उसमें मटर वाला मिश्रण भरें। हल्के हाथों से बेलकर पराठे को थोड़ा बड़ा कर लें।

नॉन स्टिक पैन पर सेकें

इसके बार नॉन स्टिक पैन पर बहुत ही कम तेल के साथ इसे सेक लें। सब्जियों से बने ये पराठे नाश्ते का बेहतरीन ऑप्शन्स हैं।

Uric Acid को पेशाब से बाहर कर देंगे ये 5 घरेलू नुस्खे