बालों को लंबा करने के लिए आप न जाने क्या-क्या तरीके आजमाती हैं। इसके लिए कई बार बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स भी ट्राई करती हैं।
हालांकि, बालों को मेंटेन करने के लिए बाजार की चीजों की जगह आप किचन की ही कुछ चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
आज हम आपको किचन में रखी दो असरदार चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे लगाकर आपके बाल कमर तक लंबे हो जाएंगे। इनसे बालों को जड़ों से सिर तक पोषण मिलने के साथ बालों में चमक आएगी।
अगर आपको कमर तक लंबे बालों की चाहत है तो इसके लिए आप अपने बालों में अंडा लगा सकते हैं। दरअसल, अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है। अंडा लगाने से आपके बालों को जरूरी पोषण मिलेगा।
अंडे का हेयर मास्क बनाने के लिए आप एक अंडा फोड़ें। फिर इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे जड़ों के साथ बालों में भी लगाएं। फिर 15 से 20 मिनट के बाद सिर को धो लें।
बालों को लंबा करने के लिए आप प्याज का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। प्याज में बालों को लंबा करने वाले गुण पाए जाते हैं।
एक प्याज को अच्छे से घिस लें। अब एक कपड़े में इसे रखकर इसका रस निकाल लें। इसके बाद रूई या फिर उंगलियों की मदद से अपने सिर पर लगाएं। करीब 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद सिर को धो लें।