गर्मियों में क्लासी, एलिगेंट लुक पाने के लिए ट्राइ करें ये लिपस्टिक शेड्स


By Ravindra Soni18, Jun 2023 07:26 AMnaidunia.com

आरेंज लिप कलर

आरेंज लिप कलर गर्मियों के मौसम में भी उतना ही स्टाइलिश लगता है, जितना सर्दियों में। हालांकि, गर्मियों में इस कलर में ग्लासी और शिमरी शेड न लगाएं, वरना लुक बिगड़ सकता है।

पीच कलर

पीच कलर ज्यादातर लड़कियों को पसंद होता है। गर्मी के मौसम में इस रंग की लिपस्टिक लगाने से आपको परफेक्ट लुक मिलेगा और पूरा दिन आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा।

मैजेंटा

आप किसी भी स्पेशल मौके के लिए मैजेंटा लिप शेड चुन सकती हैं। आप अपने आफिस लुक से लेकर डिनर डेट तक के लिए इस शेड को अपनी पसंदीदा सूची में शामिल कर सकती हैं।

लाइट ब्राउन

न्यूड लिपस्टिक शेड्स में ज्यादातर आपको ब्राउन कलर के शेड ही मिलते हैं। यह आपके लुक को बदलने में काफी मदद करते हैं जिसके कारण आपकी पर्सनालिटी में भी बदलाव आ जाता है।

प्लम कलर

अगर आपको आफिस लुक के लिए कोई लिपस्टिक लगानी है तो प्लम रंग आप पर काफी जंचेगा। इस रंग की लिपस्टिक को आप इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेस के साथ लगा सकती हैं।

पिंक कलर

गर्मी के लिए पिंक लिप शेड्स भी एक बेहतर विकल्प है। पिंक शेड आपके चेहरे के निखार को कई गुना बढ़ा देता है। यह फ्लोरल ड्रेस से लेकर क्लासिक हर तरह के आउटफिट को कम्प्लीट करने में मददगार है।

बच्चों की हाइट के लिए खिलाएं ये चीजें