मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन होता है। इस दिन हनुमान जी का स्मरण करने से कर्ज से निजात मिलता है। चलिए जानते हैं कि मंगलवार को क्या करना चाहिए, जिससे कर्ज से छुटकारा मिले।
अगर आप भी कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन दान करें। मंगलवार को धन, अन्न, वस्त्र आदि का दान करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है।
मंगलवार को हनुमान जी की पूजा सच्चे मन से करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। इसके लिए श्री हनुमान चालीसा और
मंगलवार को बजरंगबली को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। इससे कर्ज से छुटकारा मिलता है और धन लाभ होता है।
हनुमान जी को भगवान राम के भक्त हैं, इसलिए "श्री राम जय राम जय जय राम" मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से मानसिक शांति और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
मंगलवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है। इसके लिए पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और उसे जरूरतमंदों में बांटे। इससे धन लाभ होता है, साथ ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।
मंगलवार को लाल वस्त्र पहनें और जरूरतमंदों को दान करें। इससे घर में धन आता है, साथ ही साथ कर्ज से छुटकारा मिलता है।
इस तरह आप भी मंगलवार को दान कर कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं। इसी तरह की धर्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM