हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का महत्व ज्यादा धार्मिक महत्व बताया गया है। किसी भी घर में आपको इसका पौधा दिख जाएगा। इसमें जल भी दिया जाता है।
तुलसी बहुत ही गुणों से भरपूर मानी गई है। तुलसी पवित्र, शुभ और मंगलकारी मानी गई है। भगवान विष्णु को भी तुलसी अति प्रिय है।
ऐसी मान्यता है कि यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है तो सुबह स्नान करके इसमें नियमित जल दें। इससे जीवन की सभी कठिनाइयां दूर होती हैं।
तुलसी में जल देने का सबसे उचित समय सूर्योदय काल माना जाता है। सूर्योदय के समय तुलसी को जल देने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
तुलसी में जल अर्पित करने से पॉजिटिव एनर्जी आती है, आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है, घर और जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं।
तुलसी में जल चढ़ाने से पहले इसमें चंदन लगाएं, इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। तुलसी की पूजा करते समय शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं।
तुलसी की परिक्रमा करते समय ॐ ॐ मंत्र का 11 या 21 बार जाप अवश्य करें। जीवन में सफलता पाने के लिए यह करना बेहद जरूरी होता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।