हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को काफी पूजनीय और पवित्र माना जाता है। यही वजह है कि हरेक घर में आपको तुलसी का पौधा मिल जाएगा।
तुलसी के पौधे का जितना धार्मिक महत्व होता है उतना ही उसका वैज्ञानिक महत्व भी होता है। तुलसी का आयुर्वेद में भी उपयोग किया जा सकता है।
ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए जब तुलसी में मंजरी आता है तो इसका मतलब है कि आप कर्ज के बोझ तले आने वाले हैं।
इसके लिए बेहतर है कि समय समय पर मंजरी को उतारकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। ऐसा करने से आपको सुख समृद्धि और शांति की प्राप्ति होगी।
तुलसी में मंजरी आने को ठीक नहीं माना जाता है। इसके आने पर नेगेटिव एनर्जी का वास होता है। इससे धन की हानि भी हो सकती है।
तुलसी की मंजरी का आना प्राकृतिक नियम है। ऐसे में इससे बचने के लिए कुछ उपायों को करना सही माना जाता है। इसके लिए समय समय पर इसे निकालते रहें।
भगवान शिव और गणेश जी को तुलसी की पत्ती अर्पित करना वर्जित है। लेकिन भगवान शिव को मंजरी चढ़ा सकते हैं। तुलसी की मंजरी को दूध में डालकर चढ़ाने से पारिवारिक सुख मिलेगा।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।