हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। चलिए जान लेते हैं कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए घर की किस दिशा में तुलसी के पौधे को रखना चाहिए।
स्वास्थ्य के लिए घर की उत्तर या पूर्व दिशा में तुलसी के पौधे को रखना शुभ माना जाता है। इस दोनों दिशाओं में पौधे को रखने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
तुलसी का पौधा रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को भी पवित्र माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में घर के उत्तर-पूर्व दिशा के हिस्से को पवित्र कार्यों के लिए शुभ बताया गया है।
तुलसी के पौधे को शुभ दिशा में लगाने से स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। इतना ही नहीं, इससे घर के अंदर नकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता है।
तुलसी के पौधे को घर में लगाने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिसके प्रभाव से परिवार वालों के ऊपर बीमारियों का असर नहीं पड़ता है।
तुलसी का पौधा घर में रखने से वास्तु दोष का प्रभाव समाप्त होता है। बशर्ते इस पवित्र पौधे को घर की शुभ दिशा में ही रखना चाहिए।
तुलसी के पौधे को घर में रखने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। हालांकि, इस पवित्र पौधे से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है।
तुलसी के पौधे को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दरअसल, तुलसी में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।